बेंदगी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब हरला की टीम ने जीता
हजारीबाग, मई 18 -- बरही प्रतिनिधि। बेंदगी पंचायत के रामनगर में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रॉयल जिम क्लब बरही और हरला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। हरला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल जिम क्लब बरही की टीम 10 ओवर में 105 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए हरला क्रिकेट टीम 9.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।हरला क्रिकेट टीम की जीत में प्रभात यादव और चंदन यादव की साझेदारी निर्णायक साबित हुई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रभात यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान हरला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरला क्रिकेट टीम के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.