रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 3 -- दशज्यूला कांडई क्षेत्र के बेंजी कांडई में चल रहे पांडव नृत्य के दौरान अचानक सात साल के बालक पर भीमसेन का पश्वा अवतिरित हो गया। इस अदभुत दृश्य को देखकर दर्शक जहां उत्साहित हुए वहीं आस्था और श्रद्धा का वातावरण बन गया। बेंजी कांडई ग्रामसभा में चल रहे पांडव नृत्य में अचानक लोगों को अदभुत नजारा देखने को मिला। दर्शकों की भीड़ में बैठे 7 साल के बालक आर्यन अचानक कांपने लगा। उसे खुद पता नहीं चला कि उसे क्या हो रहा है, देखते ही वह कांपते हुए पांडव चौक में आ गया जब भीमसेन के पश्वा को अवतरित करने का बाजा चल रहा था। इस दृश्य को देखते सभी हतप्रभ हो गए। लोगों ने धूप करते हुए भीमसेन के इस बाल पश्वा को प्रणाम किया। इसके बाद वह पांडव चौक में नृत्य करने लगे। आयोजन के बीच में 7 साल के बालक कुछ समय पहले ही अपने साथियों के साथ खेल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.