भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर । सरकारी विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में खरीदे गए बेंच-डेस्क के बिल पर लगाई गई आपत्ति के निराकरण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में नौ जनवरी को कैंप लगेगा। कहलगांव और नवगछिया अनुमंडल का निराकरण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। वहीं भागलपुर अनुमंडल से संबंधित शिविर का संचालन दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। जिले के स्कूलों के बिल को महालेखाकार पटना से लौटा दिया गया है। साथ ही बिल के साथ टीडीएस व जीएसटी कटौती का ब्योरा मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...