गिरडीह, मई 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराध के विरुद्ध बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बड़ी करवाई को अंजाम दिया है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र से साइबर थाना की टीम द्वारा 6 साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की सूचना है। पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंगलवार को साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में साइबर थाना की पुलिस बेंगाबाद पहुंची और अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर साइबर फ्रॉड कर रहे युवकों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार साइबर थाना की पुलिस टीम प्रतिबिंब पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद जंगल से चार और बिशनपुर के समीप से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर से बाइक और अन्य सामग्रियां भी जब्त की है। बताया जाता...