गिरडीह, मार्च 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने गायब नाबालिग छात्रा को साढ़े तीन घंटे के भीतर डुमरी से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है जबकि नाबालिग छात्रा को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल जांच के बाद छात्रा को सी डब्लू सी के पास भेजा जाएगा। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 36/26 से जुड़ा हुआ है। आरोपी आशीष कुमार डुमरी के जीतकुंडी गांव का रहनेवाला है। बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत के एक गांव से ग्यारहवीं की छात्रा परीक्षा फार्म भरने के लिए सुबह घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह कॉलेज से घर वापस नहीं लौटी। तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बेंगाबाद थाना को साढ़...