गिरडीह, मई 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद आज एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- असम की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में बनेगा 'होल्डिंग सेंटर'अवैध कबाड़ के कारोबार बेंगाबाद चौक, छोटकी खरगडीहा सहित प्रखंड क्षेत्र की कई जगहों पर बिना निबंधन के कई अवैध कबाड़ चल रहे हैं। अवैध कबाड़ के कारोबार की आड़ में यहां बांग्लादेशी घुसपैठिए तेजी से पनप रहे हैं। कभी रोजी-रोटी के लिए गिने-चुने बाहरी लोग यहां आते थे, लेकिन अब घुसपैठियों ने यहां अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पूर्व में दर्जन भर लोग यहां आकर छोटे-मोटे काम कर जीविकोपार्जन चला रहे थे, लेकिन समय के अनुकूल स्थिति बदल रही है।घुसपैठियों की स्थिति अवैध कबाड़ संचालकों द्वारा गोदामों में काम के नाम पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। इन घुसपैठिए का...