गिरडीह, अगस्त 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फिरोजाबाद साइबर सेल की पुलिस टीम रविवार रात बेंगाबाद थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से यूपी पुलिस ने साइबर अपराधियों के घर पर नोटिस तामिला कराया। इस मामले में साइबर सेल की टीम ने साइबर अपराध में संलिप्तता के आधार पर तीन लोगों को फिरोजाबाद तलब किया है। इसमें हरिला पंचायत के नईटांड़ के रहने वाले जमालुद्दीन शेख, मो. वसीम शेख और मोईन राजा शामिल हैं। यह मामला फिरोजाबाद साइबर सेल थाना कांड संख्या 12/ 2026 से जुड़ा हआ है। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरि के नेतृत्व में यूपी के फिरोजाबाद से पुलिस टीम बेंगाबाद पहुंची थी। पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद साइबर थाना में साइबर फ्रॉड से संबंधित केस दर्ज किया गया है। केस के अनुसंधान में साइबर ठगी का तार बेंगाबाद से जुड़ा पाया गया। ठगी में जिन लोगों की सं...