गिरडीह, दिसम्बर 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड में दो धान क्रय केंद्र विभाग द्वारा खोला गया है। शेष 23 पैक्सों में ताला लटका हुआ है। जिससे किसान ओने पौने दामों पर धान बेचने को विवश हैं। किसान द्वारा बहुत कम कीमत यानी कि साढ़े पंद्रह सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की बिक्री की जा रही है जबकि सरकार द्वारा 2450 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य निर्धारित किया है। बावजूद इसके किसान सौदागरों के हाथों धान बिक्री करने को विवश हैं। बतला दें कि जिला सहकारिता विभाग द्वारा बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में 25 पैक्स खोले गए हैं। इसमें केवल चपुआडीह और महुआर पैक्स धान क्रय के लिए अधिकृत किया गया है। शेष पैक्सों में धान की खरीदी नहीं हो रही है। विवश होकर किसान व्यवसायी के पास कम कीमत पर धान की बिक्री कर रहे हैं। ज्ञात हो कि छोटकी खरगडीहा चौक पर कई राज्यो...