गिरडीह, अक्टूबर 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद गए बेंगाबाद के एक प्रवासी मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। हैदराबाद पुलिस से सूचना मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक कुलदीप कुमार (23) पिता शनिचर मंडल, बेंगाबाद पंचायत के किशनीचक का रहने वाला था। उसका शव हैदराबाद के कुकटपल्ली में किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका बरामद हुआ है।

घटनास्थल की जानकारी घटना की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। बड़े भाई संदीप मंडल ने बताया कि कुलदीप एक साल से अधिक समय से हैदराबाद में रह रहा था। शुरू में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग देता था, बाद में कुकटपल्ली में किराए के कमरे में रहकर फास्ट फूड की दुकान चला रहा था।

परिवार की प्रतिक...