बेंगाबाद: बहू की आत्महत्या के एक साल के अंदर सास ने भी की खुदकुशी
गिरडीह, मई 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गांव में मंगलवार को 70 वर्षीया वृद्धा गणेशी देवी ने तनाव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया और उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। इस सिलसिले में मृतका के दामाद द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 07/2026 के तहत यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के दामाद के थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि एक वर्ष पहले फांसी लगाकर उनकी बहू द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। इस मामले में थाना कांड संख्या 67/2026 के तहत दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस घटना में उनका पुत्र जेल में बंद है। जिससे वह डिप्रेशन में चल रही थी। इस कारण समझा जाता है कि उन्होंने फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.