गिरडीह, जून 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदवारा में पिछले कई वर्षों से प्रतिबंधित आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वन क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तारवन विभाग की कार्रवाई वन विभाग द्वारा बदवारा में संचालित आरा मिल में छापा मारने का भी प्रयास किया गया था, लेकिन आरा मिल संचालक की दबंगई के आगे वन विभाग की टीम को बिना कार्रवाई ही बेरंग लौटनी पड़ी थी। इसके बाद वन विभाग द्वारा पुन: कार्रवाई नहीं किये जाने से मिल संचालक का मनोबल बढ़ गया है और बेखौफ होकर अवैध ढंग से आर मिल के संचालन किये जाने की सूचना मिली है।लकड़ी की अवैध आपूर्ति बदवारा बेंगाबाद और चकाई बिहार के सीमा पर अवस्थित होने के कारण मिल में बदवारा पंचायत के पोषक क्षेत्र के अलावा चकाई बिहार से भी लकड़ी चिरान के लिए मिल ...