गिरडीह, मई 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं है। बिजली के अभाव में क्षेत्र में ब्लैक आउट हो गया है। आम आवाम पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। बतला दें कि बुधवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के साथ ही प्रखंड क्षेत्र से बिजली गायब है। बिजली नहीं रहने से भंवरडीह पावर हाउस के अधीनस्थ दर्जनों गांवों के अलावा बेंगाबाद छछंदो फीडर नंबर 1 सहित छोटकी खरगडीहा, भलकुदर, चितमाडीह, हरिला, गोलगो, बदवारा के अलावा कई अन्य पंचायतों से बिजली गायब हो गई है। बिजली के लिए क्षेत्र में त्राहिमाम मच गया है। दूसरे दिन यानी कि गुरुवार दोपहर दो बजे दो मिनट के लिए बिजली आई फिर मौसम के खराब होते ही क्षेत्र से बिजली गायब हो गई है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल बिजली विभाग के इस लचर व्यवस्था से लोग पर...