गिरडीह, मई 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र मे इन दिनों भारी मात्रा मे अवैध ढंग से विस्फोटक पदार्थ खपाये जाने का मामला प्रकाश मे आया है, और अवैध ढंग से संचालित माइंस मे विस्फोटक के खपाये जाने की सूचना मिली है। इस धंधा मे अंतर जिला का एक गिरोह शामिल है। सक्रिय गिरोह द्वारा विस्फोटक पदार्थ को माइंस मे आपूर्ति किया जा रहा है।

माइंस में विस्फोटक का उपयोग हलांकि इस बात की कोई विभागीय पुष्टी नही की गई है, लेकिन माइंस मे पत्थर तोड़ने के सिए विस्फोट किये जाने की बातें यहां चर्चा मे है। इस सिलसिले मे जानकारों का कहना है कि माइंस मे इन दिनों बाहर से विस्फोटक की आपुर्ति की जा रही है, और माइंस मे जिलेटिन, डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि विस्फोट के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति का होना जरूरी है लेकिन अनाधिकृत रूप से पत्थर तोड़ने के...