देवरिया, मार्च 23 -- बरियारपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर कोठी गांव के तीन युवकों के साथ बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आग लगने की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गौर कोठी निवासी अविनाश शर्मा (30) पुत्र रामाश्रय शर्मा, अभिनय शर्मा (27) पुत्र रामाश्रय शर्मा तथा उनके बहनोई रामबचन शर्मा (35) निवासी दाउद पिपरा थाना बघौच घाट बेंगलुरु में मारुति सुजुकी कंपनी में काम करते थे। कंपनी के नजदीक ही उन्होंने एक निजी मकान के तीसरे तल पर कमरा किराए पर लिया हुआ था।बताया जाता है कि 19 मार्च की भोर लगभग 5 बजे अभिनय शर्मा कमरे में बिजली का स्विच ऑन करने गए। उसी दौरान स्विच बो...