गोरखपुर, जून 30 -- पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात नेशनल हाईवे पर रायत कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अमित (पुत्र बेचन) और उसका साथी, जो बेंगलुरु का निवासी था, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अमित बेंगलुरु में नौकरी करता था और काम से कमरे लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। वह अपने पीछे माता-पिता, दो भाई और दो अविवाहित बहन...