गुमला, जुलाई 21 -- गुमला, प्रतिनिधि । जारी प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर गुफरान खान की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया है। परिवार ने हत्या कर शव को पंखे से लटकाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिजनों ने बताया कि गुफरान करीब एक माह पहले रोजगार की तलाश में बेंगलुरु गया था। वहां वह एक खिलौना निर्माण कंपनी में काम करता था। रविवार की शाम उसके साथ रहने वाले एक युवक ने फोन कर गुफरान के फांसी लगाने की सूचना दी।परिवार का कहना है कि घटना से पहले तक गुफरान से नियमित बातचीत हो रही थी। उसने कभी किसी परेशानी या तनाव की बात नहीं बताई थी। घटना से जुड़े वीडियो पर भी परिजनों ने सवाल उठाते हुए इ...