नई दिल्ली, अगस्त 11 -- एक्टर प्रकाश राज ने मंगलवार को दावा किया कि बेंगलुरु में जारी वोटर लिस्ट के SIR की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटा दिया गया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया कि वह उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हैं, जिनका मताधिकार एसआईआर के बाद खत्म कर दिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, 'मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं, जिनका मताधिकार SIR के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से हटा दिया गया है। अच्छा मजाक है, है ना?' प्रकाश राज ने कहा कि मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ था। मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा हूं। मेरी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई यहीं हुई और थिएटर का काम भी यहीं सीखा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से...