बदायूं, अप्रैल 13 -- सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा बेंगलुरु में दो दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यूपी की क्रिकेट टीम के टीम मैनेजर एआरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन हरिओम बने हैं। क्रिकेट मैच में 14 राज्यों की परिवहन विभाग की क्रिकेट टीम प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें हरिओम एआरटीओ(प्रशासन/प्रवर्तन) बदायूं को यूपी की क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान हरिओम एवं शिवशंकर सिंह एआरटीओ (प्रशासन)बिजनौर को बेंगलुरु में परिवहन मंत्री कर्नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। बदायूं एआरटीओ हरिओम यूपी टीम के सदस्य भी हैं। वह उत्तर प्रदेश संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) सेवा संघ के प्रदेश महासचिव के दायित्वों का निर्वाहन भी कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.