भागलपुर, मार्च 6 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव निवासी विकास मंडल के साथ पिछले महीने एक फरवरी को बेंगलुरु के एक स्टील कंपनी में काम करने के दौरान पानी पीने को लेकर के हुए विवाद में मारपीट हुई थी। इलाज के दौरान विकास मंडल की मौत अभिया में हो गई। परिजनों के द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल को इलाज हेतु अभिया गांव लाया गया, उसे बेहतर इलाज के लिए न्यू जलपाईगुड़ी में इलाज कराया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई अशोक मंडल ने बताया कि हमलोगों को जो भी जानकारी मिली थी उसी के आधार पर गोपालपुर पुलिस को सूचना दिए इसके बाद पोस्टमार्टम कराए हैं। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में बेंगलुरु में मामला दर्ज किया गया था, बेंगलुर...