मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। दि आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश महोत्सव अब 21 मई से बेंगलुरु में होगा। इसमें शामिल होने के लिए मुरादाबाद से भी लोग रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से होना वाला यह उत्सव 24 मई तक चलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक प्रमोद बिष्ट ने बताया इसमें उत्तर प्रदेश की राज्य पाल आनंदीबेन पटेल एवं गुरु श्री श्री रविशंकर के भी भाग लेने की संभावना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने रोहित अग्रवाल, पुनीत बर्मन, मधु खोसला, अथर्व बर्मन, मणि शर्मा, ऋषि यादव, गोपाल कृष्ण शर्मा, मृदुला सिंघल सहित 50 लोग रवाना हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...