बेंगलुरु, अगस्त 8 -- बेंगलुरु के कई फाइव स्टार और थ्री स्टार होटल में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान इन होटलों में टीम छापा मारा तो इनका सच सामने आ गया। 30 टीमों ने 26 होटलों का निरीक्षण किया और पाया कि इन होटलों में एक्सपायर पैक्ड फूड, गलत तरह से लेबलिंग और खाने के रखरखाव में गंदगी के साथ सब्जियों में भी फंफूद लगी हुई मिली है। इस दौरान टीम ने पाया कि इन होटलों में मांसाहारी और शाकाहारी खानों के अलग-अलग करने की व्यवस्था भी नहीं थी। इन कमियों के बाद विभाग ने ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है।उल्लंघन पर नोटिस, शुरू होगी कानूनी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत ...