नई दिल्ली, मार्च 18 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आगामी आईपीएल सीजन से पहले टीम से जुड़ गए हैं। विराट ने पिछले साल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। आईपीएल 2026 में भी टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि विराट कोहली के लिए सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलने की वजह से लय को हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विराट कोहली ने पिछले सप्ताह ही आईपीएल के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। विराट कोहली ने पिछले साल आईपीएल के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि फैंस को झटका देने के बावजूद उन्होंने 15 मैचों में आरसीबी के लिए 657 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए। इरफान पठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.