दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। दरभंगा और बेंगलुरु के बीच आगामी पांच अप्रैल से सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से लोगों का लंबा इंतजार खत्म होगा। अकासा एयर की इस घोषणा से जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है। कंपनी की इस घोषणा से कई जिलों के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस रूट पर लंबे समय से सीधी उड़ान की सुविधा ठप रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अकासा एयर की इस सीधी उड़ान सेवा के सप्ताह में सातों दिन उपलब्ध रहने की सूचना पर लोगों ने हर्ष दताया है। दरभंगा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन सुरेका ने इस खबर पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।बता दें कि पिछले कई महीनों से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी विमान सेवा ठप थी। बेंगलुरु में दरभंगा और आसपास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में काम करते हैं। वहां के संस्...