प्रयागराज, मई 29 -- बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए कल से स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04131 रविवार को कानपुर से चलकर रात 8:20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 10 मिनट रुककर बेंगलुरु रवाना होगी। वापसी में 04132 बुधवार को बेंगलुरु से चलकर शुक्रवार तड़के 3:45 बजे प्रयागराज आएगी। यह सेवा 31 मई से 12 जुलाई 2026 तक रहेगी। प्रयागराज के अलावा शंकरगढ़, मानिकपुर में भी ट्रेन रुकेगी। यह भी पढ़ें- कानपुर से बेंगलुरु स्पेशल फिर 31 मई से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...