वाराणसी, अप्रैल 10 -- बाबतपुर (वाराणसी)। वाराणसी से बेंगलुरु के लिए अकासा की नई उड़ान गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन दोपहर 1.15 बजे इस विमान से 165 यात्री रवाना हुए। इससे पहले दोपहर 12.40 बजे 186 यात्रियों को लेकर विमान बेंगलुरु से वाराणसी पहुंचा। यह फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी। अब बेंगलुरु जाने वाले विमानों की संख्या 10 हो गई है। अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सेवा की शुरुआत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...