धनबाद, अप्रैल 29 -- बेंगलुरु-धनबाद। बेंगलुरु में एक किराए के फ्लैट में मंगलवार को 34 वर्षीय महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला। मृतका की पहचान झारखंड के धनबाद की निवासी पूजा दत्ता के रूप में हुई। वह यहां एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि अदुगोडी में हुई यह घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने उसके फ्लैट से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया। एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो दत्ता का नग्न और खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने बताया कि मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- खून... फटे कागज और शव, बेंगलुरु में किराए के फ्लैट में झारखंड की युवती की लाश, क्या है राज? घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि घर के अंदर फटे हुए कागज बिखरे हुए मिले, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि उसने अंदर से दरवाजा ब...