लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के स्थापना के 45 वर्ष पूरे होने एक बेहद खास उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। संस्था के तनुज नारायण, नमिता, नीरू शर्मा ने यूपी प्रेस क्लब में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति और उद्योग विभाग के सहयोग से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में 21 मई से 24 मई 2026 तक चार दिवसीय 'यूपी महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।नीरू शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों शिक्षक, स्वयंसेवक, साधक एवं परिवार इस महोत्सव में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश से दो विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है, जो कानपुर, प्रयागराज एवं सतना मार्ग से बेंगलुरु तक संचालित होंगी। बड़ी संख्या में लोग इन विशेष ट्रेनो...