कानपुर, अप्रैल 2 -- रेल प्रशासन ने लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल से सरएम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) और असरवा (गुजरात) के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनकी मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी जिसके बाद यात्री लोड देखते हुए रेलवे ने इनके संचालन का निर्णय लिया। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से 04131 विशेष ट्रेन पांच अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार तो 04132 बेंगलुरु से आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार चलेगी। कानपुर सेंट्रल से यह रविवार शाम साढ़े चार बजे रवाना होगी और मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसकी रिवर्स बेंगलुरु से बुधवार सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात पौने चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसमें ...