बेंगलुरु, मई 21 -- बेंगलुरु में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार होने से बच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान लैंड कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक जब विमान उतर रहा था, उसी दौरान इसका पिछला हिस्सा जमीन को छू गया। हालांकि विमान पूरी तरह से सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। टेल स्ट्राइक की इस घटना के दौरान विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं। क्या हुआ थासूत्रों के मुताबिक एक बोइंग 747 अभी-अभी रवाना हुआ था। इसके तत्काल बाद ही एयर इंडिया की फ्लाइट ने लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की। आगे बताया गया कि बोइंग 747 के इंजन से विंड टर्बुलेंस हुआ। इसी दौरान एयर इंडिया के पायलट को यह महसूस हुआ कि लैंडिंग में समस्या हो सकती है। इसलिए पायलट ने तय स्टैंडर्ड का पालन करते हुए गो-अराउंड कॉल का निर्णय किया। क्या होती है टे...