नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पुलिस ने यहां एक आईटी कंपनी के कैंपस में चल रहे डे-केयर सेंटर की दो कर्मचारियों (नैनी) को छोटे बच्चों के साथ कथित बुरा बर्ताव करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित बुरा बर्ताव के वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई और फिर मंजुला और विजयलक्ष्मी को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि वीडियो की जांच-पड़ताल के दौरान उनकी पहचान की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कथित वीडियो में देखभाल करने वाली महिलाएं दो से तीन साल के बच्चों को तब धमकाती हुई दिख रही हैं, जब वे रोते हैं या शोर मचाते हैं। आरोप है कि महिलाओं ने बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाला, उन्हें वेस...