अयोध्या, सितम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने टेढ़ीबाजार स्थित बृहस्पति कुण्ड के कार्यो का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने बृहस्पति कुण्ड के कार्य को तीव्र गति प्रदान कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के साथ अच्छी लाइट होने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने कुण्ड की रंगाई व पोताई तथा पत्थर की फिनिसिंग अच्छी तरह से करने के निर्देश दिये। कुंड व उसके आसपास जो भी निर्माण सामग्री या मलबा रखा है, उसको हटाकर सफाई सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कहा। इसके बाद मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में अपोलो इमरजेंसी केयर सेंटर, वेटिंग हाल व चल रहे निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.