फरीदाबाद, मई 15 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला प्रशासन ने बृज 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। अतिरिक्त जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने 16 मई को होडल तहसील क्षेत्र में सौंद से डाढका रोड तक मरम्मत कार्य के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी होडल अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। वहीं एसडीएम होडल को पूरे कार्य का समग्र प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और या...