बृज की होली, लखनऊ का भरतनाट्यम होंगे इत्रोत्सव का अकर्षण
कन्नौज, मार्च 11 -- कन्नौज,संवाददाता। 14 से 16 मार्च तक शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में तीन दिवसीय 'कन्नौज इत्तरोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य कन्नौज की सदियों पुरानी इत्र निर्माण परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा स्थानीय हस्तशिल्प और उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। प्रतिदिन आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। मंच पर बृज की होली, लखनऊ का भरतनाट्यम, अयोध्या का रामायण गायन और बनारस का शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता का अनूठा अनुभव मिलेगा। कलाकारों की प्रस्तुतियां इस उत्सव को और अधिक आकर्षक व यादगार बनाएंगी। उत्सव के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.