गंगापार, जून 12 -- एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग प्रयागराज की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बृजेश कुमार सिंह को प्रयागराज का जिला अध्यक्ष, सुरेश सिंह को मंत्री, अनिल कुमार यादव को संरक्षक समिति का चेयरमैन, दीप नारायण पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विजेंद्र सिंह को जनपद उपाध्यक्ष चुना गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान और विभागीय हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...