सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की सिद्धार्थनगर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा में हुआ। इसमें प्रादेशिक महामंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मत से नई टीम का मनोनयन किया गया। नई कार्यकारिणी में महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्विवेदी को जिलाध्यक्ष, तिलक इंटर कॉलेज बांसी के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेन्द्र मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष, शैलेंद्र शर्मा को मंत्री व ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश राव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल, पूर्व महामंत्री रवींद्र नाथ त्रिपाठी, चौखड़ा के प्रबंधक कुंवर आनंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...