एटा, मार्च 24 -- हादसे में जान गंवाने वाले बृजेश के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर की जिम्मेदारी बृजेश के ऊपर थी। युवक की मौत के बाद परिवार के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के पास पांच बच्चें है साथ ही दो बहनें अभी भी शादी के लिए है। बता दें कि थाना सकीट क्षेत्र के गांव दोदलपुर निवासी बृजेश कुमार पुत्र आशाराम गाजियाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। 23 मार्च को गांव में बहन काजल की शादी होनी थी। 22 मार्च की रात बहन की शादी में शामिल होने के लिए दोस्त के साथ बाइक से गांव आ रहे थे, दादरी के पास वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे दोनों की मौत हो गई थी। बहन की शादी से पहले भाई की अर्थी उठ गई। पिता को इंद्रा आवास योजना के तहत आवास मिला था वही एक कमरा बना है उसी के सामने तिरपाल तान कर पूरा परिवार बसेरा करते है। गरीब होने के का...