बहराइच, मई 9 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के थानेदारों की कार्यशैली को लेकर पुलिस अधीक्षक सक्रिय हो गए हैं। सभी का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में खैरीघाट के थानाध्यक्ष को हटाकर लाइन भेजा गया है उन पर गम्भीर विभागीय शिथिलता के आरोप हैं। खाली हुए खैरीघाट थाने को नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सौंपा गया है। वहीं यातायात निरीक्षक द्वितीय पद पर रहे बृजेन्द्र मिश्रा को नगर कोतवाली का प्रभार दिया गया है। थानेदारों की कार्यशैली को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव थानों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रहे। उसी कड़ी में हुजूरपुर, बार्डर से सअे थानों, जरवलरोड समेत अन्य थानों का भी निरीक्षण कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- बहराइच पुलिस में बड़ा फेरबदल, खैरीघाट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर माना जा रहा है कि अभी कई थानों में व्यापक ...