बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा: नूंह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हेल्पलाइन शुरू
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- नूंह, सरसमल। नूंह में 3 अगस्त को होने वाली बृजमण्डल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। खुले कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। बृजमण्डल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। उपायुक्त एवं जिलाधीश अखिल पिलानी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत जिले में बोतलों, डिब्बों अथवा अन्य खुले पात्रों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 1 अगस्त सुबह 6 बजे से 3 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रतिबंध लगाया है। पेट्रोल पंप संचालकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.