सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपाइयों ने शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की 14वीं पुण्यतिथि मनाई। सपाइयों ने उन्हें याद कर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि स्व. बृजभूषण तिवारी का पूरा जीवन सरल एवं सादगी पूर्ण रहा।उन्होंने कहा कि स्व. तिवारी समाजवादी विचारधारा से लैस कार्यकर्ता और नेता पैदा करते रहते थे। वह डॉक्टर लोहिया के अनन्य शिष्यों में से एक थे। उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर देश की राजनीति में अपने संघर्ष, विचारों और सिद्धांतों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा व राज्यसभा का पांच बार प्रतिनिधत्वि करने के साथ-साथ आम जनता के लिए बहुत ही सरल और सुलभ रहे। यह भी पढ़ें- बृजभूषण तिवारी का जीवन सरल एवं सादगी...