बृजभूषण को जवाब देने के लिए समय दिया
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- राउज एवेन्यू अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। इस मामले में बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ दायर चार महिला पहलवानों ने अपील दायर की है। इस अपील पर ही सिंह को जवाब देना है। विशेष जज दिग्विनय सिंह की अदालत ने 28 सितंबर को बृभूषण सिंह, दिल्ली सरकार व डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को नोटिस जारी किया था। जज ने शुक्रवार को बृजभूषण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तारीख तय की है। अदालत ने जब दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या वह इस मामले में अपील दायर करेगी, तो सरकारी वकील ने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने फैसले की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.