अमरोहा, जुलाई 31 -- सावन माह का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। जिसके चलते बृजघाट व हरिद्वार से जल भरकर लौटने वालों कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। शुक्रवार को कांवड़ियों के कई जत्थे क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर स्टेट व दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से होकर गुजरे। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। बुलंदशहर, अनूप शहर के अलावा बरेली, रामपुर जिले को लौट रहे कावंड़ियों के जत्थे शुक्रवार को नेशनल व स्टेट हाईवे से गुजरे। कांवड़ियों के जत्थों में युवा, बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल रहे। कांवड़िये पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बम बम भोले के जयकारों से गूंजी गंगा नगरी कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगने शुरू हो गए हैं, जहां उन्हें जलपान, भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कां...