अमरोहा, जून 1 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह गंगा स्नान की भीड़ और निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पूर्णिमा के अवसर पर बृजघाट पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के कारण हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चार घंटे तक लगे इस भीषण जाम में दिल्ली की ओर जाने वाले हजारों वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी में यात्रियों का हाल बेहाल रहा, वहीं पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य था, लेकिन इसके बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से बृजघाट से गजरौला की ओर वाहनों की कतार लग गई। रविवार को पूर्णिमा पर बृजघाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान करने पहुंचे। जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कुछ ही देर में बृजघाट से गजरौला की तरफ जा...