बृजघाट(हापुड़), फरवरी 25 -- हापुड़ स्थित ब्रजघाट पर बुधवार को गंगास्नान के दौरान संयुक्त निदेशक बच्चू सिंह की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उनको पुलिस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बच्चू सिंह संयुक्त निदेशक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग रामपुर में तैनात थे। उनकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई तो वह हापुड़ पहुंच गए। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले 52 वर्षीय पीसीएस बच्चू सिंह कई वर्ष से प्रयागराज में परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। करीब छह माह से वह रामपुर में मुद्रण एवं लेखन सामग्री संयुक्त विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे। यह भी पढ़ें- पिता के सिर में मारी गोली, फिर बाथरूम में आरी से काटा शव, लखनऊ का नीला ड्रम कांडस्वास्थ्य खर...