हापुड़, दिसम्बर 8 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष(अराजनैतिक) ने गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट टोल प्लाजा द्वारा नियम विरूद्ध गढ़ पालिका के लोगों से अवैध रूप से टोल वसूली व किसानों से अभद्र व्यवहार करने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रधान ने कहा कि नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के बीचों-बीच एक टोल वर्ष-2011-12 से चल रहा है जो टोल के पांच किलोमीटर की रेडियस में आने वाले लोगों से अवैध रूप से टोल वसूली कर रहा है। जबकि नगर पालिका क्षेत्र के आम लोग काफी बार टोल से इधर और उधर आते जाते है। इन लोगों पर टोल कर्मी अवैध रूप से वसूली का दबाव बनाते है। अगर कोई टोल देने से मना करता है तो उससे दुव्यवहार किया जाता है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आसपास की कालोनी व गांव वालों को टोल टैक्स माफ करने की म...