समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के महथी शिव स्थान घाट में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक महथी उत्तर वार्ड 12 निवासी अरविंद सहनी का 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गोलू बताया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहित मंगलवार को महथी स्थित शिव स्थान घाट बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया। स्नान करने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से रोहित का शव पानी से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- राप्ती में नहाते समय डूबकर दो किशोरियों की मौत इसके बाद उसे सीएचसी लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना की ...