बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने से दहशत में ग्रामीण
समस्तीपुर, जुलाई 19 -- कल्याणपुर। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में रविवार को भी बढ़ोतरी होने की बात लोगों ने बताई है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर शनिवार से ही स्थिर है। लोगों ने बताया कि बूढ़ी गंडक का जलस्तर रविवार को भी बढ़ा है। भागीरथपुर के कपिलेश्वर पासवान, भोला राय, संजीव साहनी आदि ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बाढ़ के पानी का फैलाव तटबंध के निचले इलाके के खेतों में होने लगा है। इससे खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की बात भी लोगों ने बतायी। लोगों का कहना है कि नदी के जलस्तर में अगर इसी तरह लगातार बढ़ोतरी होती रही तो 5 दिनों के अंदर बाढ़ के पानी का फैलाव तटबंध के निचले इलाकों के खेत खलियानों में होने लगेगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव तेज, ग्रामीणों ने संभाला मोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.