किशनगंज, अप्रैल 18 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के लाइन स्थित प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई। प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे। भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें। मंदिर में मां काली, मां शारदे,भगवान शिव व भगवान बजरंगबली की पूजा की गई। पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई। कमिटी के सचिव शुभजीत शेखर,मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है। यह भी पढ़ें- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में ...