पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की पहल पर पाटन प्रखंड के अतिसुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव बूढ़ी, बुका एवं चेतमा में बाधित विद्युत आपूर्ति 24 घंटे के भीतर बहाल कर दी गई। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इन गांवों में 11 केवीए लाइन पर पेड़ की भारी टहनी गिरने से तीन बिजली पोल एवं तार क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे पूरे इलाके के साथ-साथ चेतमा पुलिस पिकेट में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही सांसद ने तत्काल विद्युत आपूर्ति कंपनी के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार से संपर्क कर शीघ्र आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। सांसद की पहल के बाद आपूर्ति कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पोल और तार को बदलकर 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। सांसद ने कहा कि उनका और ...