आजमगढ़, मार्च 27 -- बूढ़नपुर हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में गुरुवार दोपहर एक वादकारी और उसके साथियों ने एसडीएम अभयराज पांडेय के साथ हाथापाई कर दी। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद वादकारी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के नाथूपुर जोलहापुर गांव निवासी अनमोलचंद्र दूबे पुत्र स्व. सूर्यनाथ दूबे की बहन की शादी उसूर कुढ़वा गांव निवासी संजीव पांडेय से हुई है। अनमोलचंद्र का आरोप है कि उसकी बहन की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। एसडीएम के आदेश पर भूमि का सीमांकन कर पत्थर गाड़े गए थे, जिन्हें बाद में कुछ लोगों ने उखाड़ दिया।पीड़ित के अनुसार वह कई महीनों से इस मामले को ...