संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बूधा कला गांव और टेमा रहमत गांव के सिवान में मंगलवार भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग सिवान से लेकर गांव तक पहुंच गई। इस घटना में लगभग 100 बीघा गेहूं का ठंडल साथ ही एक बीघा गेहूं फसल फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के मुताबिक दिन में बूधा कला गांव के सीवान में आग लग गई। हवा के कारण आग तेजी से फैली जिससे आसपास के कई खेत प्रभावित हुए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारण से लगी आग, 25 बीघा फसल राख आग लगने की सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर बूधा कला गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य ...